Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCyber Crime Victim Recovers 48 000 with Police Help in Ballia

एकाउंट से गायब 48 हजार रुपये कराया वापस

Balia News - बलिया में साइबर थाना के जवानों ने एकाउंट से गायब हुए 48 हजार रुपये को वापस दिलाने में सफलता पायी। अजय यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त को उनके बैंक खाते से फर्जी तरीके से पैसे स्थानांतरित किए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 12 Oct 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
एकाउंट से गायब 48 हजार रुपये कराया वापस

बलिया। साइबर थाना के जवानों ने साइबर अपराधियों द्वारा एकाउंट से गायब किया गया 48 हजार रुपया वापस कराने में सफलता पायी है। पुलिस के अनुसार अजय यादव निवासी अपायल थाना सुखपुरा ने साइबर हेल्पलाईन नंबर और साइबर सेल कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया था बैंक खाते से 14 अगस्त को 48 हजार रुपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटे साइबर थाने के जवानों के प्रयास से पैसा पीड़ित के खाते में वापस आ गया। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी, निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह, एसआई मनीष कुमार वरूण, मो. इमरान खान, मो. जफर, अमरनाथ मिश्र, कुलदीप दूबे, अमर बहादुर यादव, शनि यादव, काजल शुक्ला, शीतांशु सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।