गन्ने की खेत में पकड़ा गया 10 फुट का मगरमच्छ
Balia News - हलिया, मिर्जापुर के हरदी गांव में रविवार को गन्ने के खेत में एक 10 फुट लंबा मगरमच्छ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान कमलेश ने वन अधिकारी को सूचना दी। वन कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर गहरे जलाशय में छोड़ा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हलिया,मिर्जापुर। क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार को सुबह गन्ने के खेत में टहलते हुए मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दशत फैल गया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में मगरमच्छ के टहने की खबर ग्राम प्रधान कमलेश को दी। उन्होंने दूरभाष से वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को रस्सी और बोरा से बास के सहारे पकड़ा। जिसे औरा बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय ने बतायाकि 10 फुट लंबा मगरमच्छ गन्ने के खेत में पकड़ कर औरा बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया।
टीम में वार्डेन भाष्कर पांडेय, वन दरोगा सूरज पांडेय, आशीष चौबे,राजकुमार वर्मा,अंकुर शुक्ला आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



