Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCouple Consumes Poison After Dispute Husband Dies in Ballia
विवाद के बाद दम्पति ने खाया जहर, पति की मौत

विवाद के बाद दम्पति ने खाया जहर, पति की मौत

संक्षेप:

Balia News - बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में आपस के विवाद

Nov 28, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में आपस के विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। इससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पशुहारी गांव निवासी 29 वर्षीय सूरज राजभर गुरुवार की देर शाम को शराब के नशे में घर आया। यहां वह अपनी पत्नी 28 वर्षीय शशि राजभर से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। मामला आगे बढ़ गया और दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। आसपास के लोगों की मदद से परिवार के सदस्य उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। सूरज की स्थिति बेहद नाजुक देख परिजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूरज की पत्नी शशि का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। परिजनों ने सूरज का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष उभांव संजय शुक्ला ने बताया कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। सूरज दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उसका विवाह एक साल पहले ही शशि से हुआ था। रेल लाइन के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान बांसडीहरोड। बलिया-छपरा रेलखंड पर गुरुवार की शाम रघुनाथपुर गांव के सामने रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विशाल श्रीवास्तव (निवासी रघुनाथपुर-पीपरपाती) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार विशाल गुरुवार की दोपहर घर से निकला था । उसके बाद पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि उनके लड़के का शव मिला है। मृतक के सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। जिनसे काफी खून बहा था। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद मामले में आवश्यक कारवाई की जाएगी।