नपा चेयरमैन ने ईओ और लिपिक से मांगा स्पष्टीकरण
0 बिना जानकारी के 6.01 लाख प्रस्तुत करने का मामलाचेयरमैन संत कुमार गुप्त ‘मिठाईलाल’ ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और लिपिक राजाराम से स्पष्टीकरण मांग

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बिना जानकारी के एक निजी फर्म को छह लाख एक हजार रुपए के भुगतान का चेक प्रस्तुत करने के मामले में नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्त ‘मिठाईलाल’ ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और लिपिक राजाराम से स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा है कि क्यों न आप द्वारा पत्रावली में बरती गई लापरवाही और भ्रष्टाचार को देखते हुए विभागीय नियमों के तहत आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाय।चेयरमैन ने लिपिक को लिखे पत्र में कहा है कि मेसर्स केडी कन्सट्रक्शन (मऊ) द्वारा कुल सात कोटेशन निविदा के तहत सातों कार्यों के भुगतान के लिए 6.01 लाख का चेक तैयार करते हुए तथा ईओ की सांठगांठ से बिना मेरी (चेयरमैन) सहमति व जानकारी के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपना हस्ताक्षर अंकित कर चेक प्रस्तुत किया गया है।
सभी पत्रावलियों और नोटशीट समेत अन्य कागजातों के परीक्षण में यह पाया गया है कि आप (लिपिक) द्वारा अपने पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही बरती गयी है तथा ईओ से मिलीभगत करते हुए उक्त कन्सट्रक्शन कम्पनी के पक्ष में विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए शासकीय धनराशि से भुगतान का प्रयास किया गया है। प्रकरण से सम्बन्धित भुगतान के लिए प्रस्तुत की गयी पत्रावली में प्रथम दृष्टया तमाम गड़बड़ियां हैं। सात कार्यों के लिए निकाली गयी कोटेशन निविदा के लिए संलग्न नोटशीट पर अध्यक्ष की सहमति नहीं ली गई है। न ही कोटेशन पर अध्यक्ष का हस्ताक्षर ही कराया गया है। चेयरमैन की स्वीकृति के बिना ही ईओ द्वारा कोटेशन खोला जाना पाया गया है। उक्त कंस्ट्रक्शन कम्पनी को बिना चेयरमैन की स्वीकृति के ही कार्यादेश जारी किया गया है। कोटेशन निविदा के तुलनात्मक विवरण पर भी चेयरमैन का न तो हस्ताक्षर है और न कोई जानकारी दी गई है। सम्बन्धित फर्म के अनुबन्ध पत्र पर भी अध्यक्ष का हस्ताक्षर नहीं है। चेयरमैन ने लिपिक को लिखे पत्र की प्रतिलिपि ईओ को देते हुए उनसे भी तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि प्रकरण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।तीन बाबुओं का पटल बदलाबलिया। चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल ने नगरपालिका के कई बाबुओं का पटल बदल दिया है। लेखा अनुभाग में तैनात लिपिक राजाराम रावत की जगह अजय खरवार को कार्यभार सौंपा है। नामांतरण अनुभाग के लिपिक अभिषेक भगत को हटाकर श्यामजी को जिम्मेदारी दी है। जबकि श्यामजी की जगह अभिषेक को निर्माण लिपिक की जिम्मेदारी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


