ग्राहकों को 31 मार्च तक मिली डीएसी निरस्त

Apr 07, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में उपभोक्ताओं को बुकिंग और डीएसी के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। मार्च में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं का डीएसी 31 मार्च से पहले आ चुका था, जिसे कंपनियों ने स्वतः निरस्त कर दिया है। हालांकि, उन्हें दोबारा बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। नया डीएसी उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा।

ग्राहकों को 31 मार्च तक मिली डीएसी निरस्त

बलिया। बुकिंग और डीएसी आने के बाद भी रसोई गैस नहीं मिलने की परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए एक नई बाधा भी सामने आ गई है। जिन उपभोक्ताओं ने मार्च महीने में गैस की बुकिंग कराई थी और उनका डीएसी 31 मार्च या उससे पहले आ गया था, वह कम्पनियों की ओर से स्वत: ही निरस्त कर दिया गया है। हालांकि उन उपभोक्ताओं को दोबारा बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी। उनके मोबाइल नम्बर पर नया डीएसी नम्बर आएगा। उसी के आधार पर उन्हें सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। एजेंसी संचालकों के अनुसार महीना बदलने के चलते एनवॉयस स्वत: निरस्त हुआ है।

एक अप्रैल या उसके बाद जो डीएसी आएगी, उपभोक्ता उसे बताकर रिफिल ले सकेंगे। उन्हें दोबारा बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।