ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाराहुल-प्रियंका को रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

राहुल-प्रियंका को रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को हिराससत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां...

राहुल-प्रियंका को रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 01 Oct 2020 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को हिराससत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय के सामने रोडवेज तिराहा पर चक्का जाम कर दिया। ये सभी पार्टी नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बस में बैठाकर सभी को कोतवाली ले जाया गया। वहां से शाम को रिहा किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, ओमप्रकाश तिवारी, लल्लू सिंह, फूलबदन तिवारी, गिरीश कांत गांधी, शाहिद अली खां, दीनबंधु यादव, दुर्गेश सिंह, नौशाद आलम, नारद यादव, बंटी मिश्र, आजम, अरमान खां आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें