
नहीं मिला मुआवजा तो उठाई सामुदायिक शौचालय हटाने की मांग
Balia News - लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दलकी नं. एक केनहीं मिला मुआवजा तो उठाई सामुदायिक शौचालय हटाने की मांग
लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दलकी नं. एक के पुरवा सारंगपुर निवासी कमलेश राम ने अपने निजी जमीन से सामुदायिक शौचालय हटाए जाने की मांग पिछले पांच सालों से कर रहे हैं। भू-स्वामी का आरोप है कि प्रधान, सचिव और पंचायत के अन्य जिम्मेदारों ने यह झांसा दिया था कि उनके नाम पर शौचालय निकला है बताकर निजी जमीन में शौचालय बना दिया। निर्माण के बाद उसे जानकारी हुई कि यह सामुदायिक शौचालय है। विरोध करने पर उसे मुआवजा तथा केयर टेकर बनाने का आश्वासन देकर किसी तरह समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया। लेकिन उसे दो सालों तक मुआवजा नहीं मिला और न ही उसे केयर टेकर बनाया गया।

लिहाजा वह करीब पांच साल पहले से शौचालय को बंद कर जमीन खाली कराने के लिए जिम्मेदारों से गुहार लगा रहा है। ब्लॉक में सामुदायिक शौचालय निर्माण में शासनादेश की अनदेखी का एक के बाद एक उदाहरण सामने आने लगा है। सूर्यभानपुर के जई छपरा, शिवपुर कपूर दियर के बाद अब दलकी नं. एक के पुरवा सारंगपुर में निजी जमीन पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का मामला प्रकाश में आया है। भू-स्वामी की मानें तो वित्तीय वर्ष 2019-20 में दलकी नं. एक के प्रधान स्वामीनाथ और तत्कालीन सचिव गांव निवासी कमलेश राम से मकान बनाने के लिए खरीदी गई जमीन पर सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए झांसा दिया गया था। आरोप है कि प्रधान ने उसे कहा कि सरकार से उसके नाम पर शौचालय स्वीकृत हुआ है, जो उसकी की निजी जमीन में बन सकता है। इस पर वह अपनी जमीन में शौचालय निर्माण लिए राजी हो गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


