कैडेटों ने गांव में की सफाई, रैली निकाली
Balia News - नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की

नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से गुरुवार को सफाई अभियान चलाया गया। कैडेटों ने चयनित गांव सच्चितापुर में सफाई करने के साथ ही ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित भी किया। जागरूकता के लिए कैडेटों ने रैली भी निकाली। साफ-सफाई के बाद गांव में कल्पवृक्ष (पीपल) का पौधा भी रोपित किया। कालेज के प्राचार्य ने सफाई की आवश्यकता पर बल देते हुए पर्यावरण सुरक्षा एवं कल्पवृक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया। ग्राम प्रधान मानती देवी ने आभार जताया। शिविर में प्रदीप कुमार मिश्र, कृष्ण मोहन सिंह, डॉ प्रभा सिंह, यास्मीन बानो, डॉ. पंकज राय आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



