ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजायी आकर्षक झांकी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजायी आकर्षक झांकी

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के पीछे स्थित दुर्गा मंदिर पर शुक्रवार की रात कॉलोनी के बच्चों ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। उन्होंने मंदिर में श्रीकृष्ण प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक झांकी...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजायी आकर्षक झांकी
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSat, 24 Aug 2019 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के पीछे स्थित दुर्गा मंदिर पर शुक्रवार की रात कॉलोनी के बच्चों ने जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। उन्होंने मंदिर में श्रीकृष्ण प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक झांकी सजायी। मंदिर को रंग-बिरंगे झालरों से सजाने के बाद बाहर फब्बारा बनाया था। पूरे दिन चली तैयारी के बाद रात में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ, जिसके बाद भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्य हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महिलाओं ने सोहर गाया। इस मौके पर श्लोक ओझा, आयुष, सोनल, रोशन, हर्ष, शुभ्रांश, राज, प्रदीप, ओमजी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें