मकानों की गणना को लगाए गए 7850 प्रगणक
Balia News - बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में पिछले सात से 21 मई तक चली स्व-गणना

बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में पिछले सात से 21 मई तक चली स्व-गणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुक्रवार से जनगणना का मुख्य और पहला चरण शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण और सुविधाओं से जुड़े 33 सवालों को एकत्र करने का काम शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने मकान गणना के लिए सात हजार 850 प्रगणकों को तैनात किया है। साथ ही यह निर्देश दिया है कि गणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने चाहिए। अन्यथा कार्रवाई हो सकती है।
2011 की जनगणना के आंकड़े
जिले में 2011 की जनगणना में कुल आबादी 32 लाख 39 हजार 774 थी। इनमें पुरुषों की संख्या 16 लाख 72 हजार 902 तथा महिलाओं की आबादी 15 लाख 66 हजार 872 थी। जिले की कुल साक्षरता दर 70.94 प्रतिशत है। इनमें पुरूषों का 81.49 तथा महिलाओं का साक्षरता दर 59.75 फीसदी ही था। नई जनगणना पूरी होने के बाद इन आंकड़ों के बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। देश में जनगणना यूं तो हर दस वर्ष पर होती है लेकिन कोविड के चलते 2021 में जनगणना नहीं हो सकी थी। हालांकि मूल्यांकन सांख्यिकी विभाग ने 10 फीसदी बढ़ोत्तरी कर जिले की अनुमानित आबादी 36 लाख 52 हजार घोषित की थी।
स्व-गणना की जानकारी
सात से 21 मई तक 16 दिनों तक चले स्व-गणना में जिले को प्रदेश में 14वीं रैंक मिली है। जिले के एक लाख 17 हजार 175 लोगों ने स्व-गणना की है, जो लगभग 14 फीसदी है। प्रशासन की ओर से स्व-गणना के लिए लोगों को काफी प्रेरित किया गया। स्व-गणना कर चुके लोगों के यहां अब प्रगणक पहुंचेंगे तो उन्हें अब केवल आईडी दिखानी होगी, जबकि स्व-गणना से वंचित लोगों को मकान एवं परिवार से जुड़े 33 सवाल बताने होंगे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


