पृथ्वीराज चौहान की मनाई जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - नगर चौक पर पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। चौहान समाज महासंघ के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की। वक्ताओं ने युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने समाज की एकता को बढ़ाने का संदेश दिया।

पृथ्वीराज चौहान की मनाई जयंती

नगर। नगर चौक पर मंगलवार की देर शाम पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर चौहान समाज महासंघ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस और वीरता से देश की रक्षा की और इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर ओम प्रकाश चौहान, वीर बहादुर चौहान, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान आदि थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।