एक दिन पहले ही भृगु नगरी पर चढ़ा होली का रंग

Mar 03, 2026 01:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बलिया, संवाददाता। उमंग और उल्लास के त्योहार होली का जश्न जिले में मंगलवार

एक दिन पहले ही भृगु नगरी पर चढ़ा होली का रंग

बलिया, संवाददाता। उमंग और उल्लास के त्योहार होली का जश्न जिले में मंगलवार से ही शुरू हो गया। घर से लेकर बाजार तक पर्व की रौनक महसूस की जाने लगी। घरों में महिलाएं गुझिया, नमकीन के साथ ही अन्य पकवान बनाने में जुटी रहीं। बाजार में सुबह से ही रौनक नजर आयी। दोपहर को चौक क्षेत्र में भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गयी थी। अधिसंख्य स्कूल-कालेज तो बंद हो चुके थे लेकिन जो खुले थे, वहां छात्रों से लेकर शिक्षक तक पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

बाजार में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। किराना और रंग-अबीर से लेकर कपड़ों और जूता-चप्पल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। देर शाम तक बाजार में रौनक बनी रही। बिक्री बढ़ने से दुकानदार भी गदगद रहे। शहर के स्टेशन-चौक रोड, सिनेमा रोड, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, कासिम बाजार, आर्यसमाज रोड आदि जगहों पर भीड़ के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। ग्रामीण इलाकों में तो गुरुवार से ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ गया था। गुरुवार की रात को परम्परागत तरीके से मुहल्लों व गांवों में होलिका भी जलायी गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।