नाम कटवाने को छह हजार लोगों ने किया आवेदन

Mar 08, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - एसआईआर: भरा फार्म छह 0 26 हजार ने नाम संशोधन, त्रुटि सुधार को भरा फार्म 0 98.05 फीसदी नोटिस हो चुकी है रिसीव, महज 35 नोटिस पेंडिंग (सचित्र, पिक: 19) ब

नाम कटवाने को छह हजार लोगों ने किया आवेदन

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल के मैदान में रविवार को पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजयालक्ष्मी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में आए लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। आयोजक विजयलक्ष्मी सिंह ने कार्यक्रम में आए बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का होली मिलन समारोह इसलिए महत्वपूर्ण है कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। वर्तमान परिवेश में महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे में कन्धा मिलाकर चल रही है। कभी ऐसा भी था जब महिलाएं केवल घर गृहस्थी तक सीमित थी।

आज जल थल, आसमान हरेक जगह उन्होंने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराया हैं। महिलाएं रोटी बनाने से लेकर संविधान बनाने तक कि भूमिका बखूबी निभा रही हैं। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज के दिन मुझे क्षेत्र भर आये बड़े बुजुर्गों व भाइयों बहनों आशीर्वाद मिल रहा है। पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि उन्होंने विजयलक्ष्मी को बैरिया के लोगों के दुःख सुख में शामिल होने व जरूरतमंद लोगों की सेवा की जिम्मेदारी दिया, जिसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर रही है। समारोह में भोजपुरी गायक व अभिनेता वगोपाल राय, शनि पांडे व संजय शिवम ने आधुनिक और प्राचीन होली गीतों की प्रस्तुति कर शमां बांध दिया। इस मौके पर राजनारायण तिवारी,सुशील पांडे, मनोज चतुर्वेदी, गुप्तेश्वर पाठक, प्रो. सुभाष सिंह, मनोज कुशवाहा, निरंजन सिंह,अश्वनी ओझा, सुमित सिंह, शिवानंद दूबे, रामाकांत पाण्डेय आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।