संविधान शिल्पी डॉ. अम्बेडकर को जयंती पर नमन
Balia News - बलिया में मंगलवार को डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने संविधान के पालन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
बलिया, संवाददाता। जिले भर में मंगलवार को संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिलाधिकारी कलक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किया गया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कलक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी थे। इसी क्रम में कलक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर संस्थान में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय शकर राम ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। संस्थान स्थित प्रतिमा पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, फेफना विधायक संग्राम सिंह आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने संविधान के पालन का संकल्प लिया। इस मौके पर गनेश राम, रामप्रसाद सरगम, गुलबदन बौध, रामजी गुप्त, वीरेन्द्र चौरसिया आदि थे। कबीरम समाज और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (एआईएफयूसीटीओ) ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर डॉ. सन्तोष प्रसाद गुप्त, घूराराम, सीताराम, डॉ. फतेह चन्द बेचैन, नित्या बचन राम आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


