पहले दिन गणित के फार्मूलों ने परीक्षार्थियों को छकाया
Balia News - 0 जिले में 19 केन्द्रों पर शुरू हुई सीबीएसई की परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा जिले में 19 केन्द्
बलिया, हिन्दुस्तान टीम। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा जिले में 19 केन्द्रों पर मंगलवार से प्रारम्भ हो गई। पहले ही दिन परीक्षार्थियों को गणित के फार्मूलों ने खूब छकाया। हालांकि बच्चों ने भी पूरे जोश और विश्वास के साथ जवाब भी दिए। कुल नौ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर ही सघन तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
कहीं से कोई गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई। नागाजी उमावि माल्देपुर में कुल 771 बच्चे पंजीकृत थे। यहां देवस्थली विद्यापीठ, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रूद्रा सनबीम स्कूल और वाईबीएन स्कूल का केन्द्र था। 771 में से सात परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। गेट पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया गया। प्रधानाचार्य और सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर शैलेन्द्र त्रिपाठी की देखरेख में परीक्षा सकुशल कराई गई। इसी प्रकार सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में कुल 600 बच्चों का केन्द्र था। यहां दो परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। आरके मिशन स्कूल में 472 में से तीन, देवस्थली विद्यापीठ संवरा में 810 में से 22 तथा सनफ्लावर स्कूल-रसड़ा में 336 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित थे। हिसं नवानगर के अनुसार ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भी चार विद्यालयों का केन्द्र बनाया गया है। यहां दसवीं में कुल 389 परीक्षार्थी थे। इनमें से एक अनुपस्थित रहा। हिसं रेवती के अनुसार मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में हाईस्कूल में 298 परीक्षार्थियों का केन्द्र है। पहले दिन यहां आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केन्द्र अधीक्षक चन्द्र मोहन मिश्र व सीबीएसई की ओर से नियुक्त आब्जर्वर अजय कुमार पाण्डेय की देखरेख में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


