मठिया से चोरी सांड झाड़ी में मिला मृत

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बांसडीहरोड के आमघाट गांव में धरिक्षन बाबा के मठिया से एक साढ़ की चोरी हो गई। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ा, जिन्होंने चोरी की बात कबूल की। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो साढ़ की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

मठिया से चोरी सांड झाड़ी में मिला मृत

बांसडीहरोड। इलाके के आमघाट गांव के धरिक्षन बाबा के मठिया से एक साढ़ सोमवार को चोरी हो गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर गांव के ही दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों चोरी की बात कबूल करते हुए सांड को एक झाड़ी में छिपाकर बांधने की जानकारी दी। इस सूचना पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो सांड की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।