पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - बेल्थरारोड के कड़सर पंचायत भवन में चोरों ने रात में ताला तोड़कर इनवर्टर, बैट्री और अन्य उपकरण चुरा लिए। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जो छानबीन करने पहुंची। हालांकि, पुलिस को तुरंत कोई सफलता नहीं मिली है। ग्रामीण घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं।

बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कड़सर के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर रविवार की रात इनवर्टर, बैट्री तथा अन्य उपकरण समेट ले गये। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ जुट गयी। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को तत्काल कामयाबी नहीं मिल सकी। लोगों ने इस घटना के खुलासे की मांग किया है।
ये भी पढ़ें: मोबाइल दुकान और मंदिर से लाखों की चोरी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


