Bodies of Two Young Men Recovered from Ganges and Saryu Rivers in Ballia गंगा में डूबे किशोर और सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBodies of Two Young Men Recovered from Ganges and Saryu Rivers in Ballia

गंगा में डूबे किशोर और सरयू में डूबे युवक का शव बरामद

Balia News - बलिया में गंगा और सरयू नदियों में डूबे दो युवकों के शव बरामद किए गए। प्रिंस तिवारी का शव सरयू नदी से मिला, जो संदिग्ध परिस्थितियों में डूबा था। दूसरी ओर, 16 वर्षीय अजीत का शव गंगा नदी से मिला। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 24 April 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
गंगा में डूबे किशोर और सरयू में डूबे युवक का शव बरामद

बलिया, संवाददाता। गंगा नदी में डूबे किशोर का शव गुरुवार को तथा सरयू नदी में डूबे युवक का शव बुधवार की देर शाम बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिल्थरारोड, हिसं के अनुसार जनपद के तुर्तिपार व देवरिया जिले के भागलपुर पुल के बीच सरयू नदी से छलांग लगाने वाले मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी 20 वर्षीय प्रिंस तिवारी का शव बुधवार की शाम बरामद हो गया। युवक का शव रेलवे पुल के खम्भा संख्या 12 के पास उतराया हुआ था। शव को लेकर उभांव पुलिस व देवरिया के मईल थाने की पुलिस के बीच काफी देर सीमा विवाद का पेंच फंसा रहा। हालांकि अफसरों के निर्देश पर उभांव पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को बाइक के साथ पहुंचे युवक ने पुल पर चाबी लगी गाड़ी खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगा दिया। इसके बाद से दोनों जनपदों के पुलिस ने खोजबीन किया, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस इसको संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही थी। बताया जाता है कि मृतक ने करीब 15 दिन पहले भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक युवती से प्रेम विवाह किया था। चार दिन पहले उसकी पत्नी मयका आ गयी। सोमवार को प्रिंस भी ससुराल पहुंचा जहां से मंगलवार को वह घर जाने के लिए निकला था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किन्हीं कारणों से उसने यह कदम उठाया है।

लालगंज, हिसं के अनुसार गंगा नदी के शिवपुर घाट पर नहाते समय मंगलवार को डूबे दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी (ह्दृयपुर) निवासी 16 वर्षीय अजीत पुत्र संजय यादव का शव गुरुवार को बरामद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के नदी में डूबने के बाद खोजबीन की गयी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद बुधवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची। जवान तलाशी अभियान चलाने की योजना बना रहे थे। हालांकि इससे पहले परेशान परिजन भोर में नदी के किनारे टार्च लेकर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच एक जगह पर कुत्तों को देखकर लोग पहुंचे तो किशोर का शव उतराया मिला। शव मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।