गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर

Mar 09, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर सोमवार को प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान,

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर सोमवार को प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी-निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चिलकहर ब्लॉक के बीडीओ विनोद कुमार बिंद व बीईओ हिमांशु सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कंपोजिट विद्यालय चिलकहर नंबर एक की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि बीडीओ चिलकहर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

विद्यालयों में मिशन कायाकल्प में 19 पारामीटर पर शासन द्वारा हुआ कार्य किसी मिल के पत्थर से कम नहीं है। सीईओ हिमांशु सिंह ने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर बल दिया। इस मौके पर अखिलेश सिंह, निरंजन कुमार, हेमंत कुमार, बलवंत सिंह, पवन सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, सत्यजीत सिंह, सुरेश आजाद, सतीश सिंह, अनिल सिंह सेंगर, शिवजन्म यादव, दिग्विजय सिंह, संजय वर्मा, दीनबंधु सिंह, संजय सिंह, दीनानाथ, अनिरुद्ध पाठक, हरेराम यादव, मन्टू सिंह, शिवजी, दिनेश कुमार, रविन्द्र कुमार, मुन्ना, छोटेलाल यादव, पंकज चौहान, राजेश यादव, प्रवीण कुमार, रामजी चौरसिया आदि रहे। बीईओ हिमांशु सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। संचालन अवनीश सिंह ने किया। एआरपी अखिलेश कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।