मिठाई संग झालमुढ़ी खाकर मनाया बम्पर जीत का जश्न
बलिया, हिन्दुस्तान टीम। बंगाल और असम के साथ ही पुदुचेरी में बम्पर जीत
बलिया, हिन्दुस्तान टीम। बंगाल और असम के साथ ही पुदुचेरी में बम्पर जीत पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। जमकर आतिशबाजी की, अबीर-गुलाल उड़ाया और मिठाई के साथ ही झालमुढ़ी खाकर खुशी मनाई।
जश्न का माहौल
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के जनसम्पर्क कार्यालय पर मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़े बजाए और आतिशबाजी की। चुनाव के दौरान चर्चा में रही ‘झाल-मुढ़ी’ का स्टाल लगाया गया। बंगाल का रसगुल्ला एक-दूसरे को खिलाकर खुशी बांटी। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बंगाल और असम की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विकास की राजनीति में अडिग है। इस दौरान सोनी तिवारी, कृष्णा पांडेय, विवेक सिंह, राजेश गुप्त, श्यामजी रौनियार, सूरज सिंह, मिथिलेश सिंह, आलोक सिंह आदि रहे।
पार्टी कार्यालय पर जश्न
उधर, पार्टी कार्यालय पर भी बम्पर जीत की खुशी मनाई गई। राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बंगाल और असम की जीत प्रमाणित करती है कि देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि यह हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जिसने मां भारती के मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक कर पार्टी को इस शिखर तक पहुंचाया है। इस दौरान देवेन्द्र यादव, आलोक शुक्ल, आलोक सिंह, विजय गुप्त, माधव प्रसाद, आशुतोष सिंह, आशीष सिंह, धर्मवीर सिंह, विश्वजीत तिवारी, पंकज सिंह, राणा कुणाल, गोपाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, संजीव सिंह आदि थे।
कचहरी चौराहे पर मिठाई बांटकर जश्न
हिसं बांसडीह के अनुसार भाजपाइयों ने कचहरी चौराहे पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान राकेश वर्मा, प्रतुल ओझा, आनंद चौबे, शिवम गुप्त, धीरज मिश्र, अमित रावत, पप्पू चौबे, विवेक गुप्त, रजत श्रीवास्तव आदि थे।
ऐतिहासिक जीत पर जश्न
हिसं बेल्थरारोड के अनुसार ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। नपं के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याण के प्रति समर्पण का परिणाम है। मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी आदि थे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


