विचारधारा के साथ सोशल मीडिया और संगठन पर भी मंथन
बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत भाजपा की ओर
बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत भाजपा की ओर से शहर के कुंवर उपवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण सत्रों में पार्टी की विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, सरकार की योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यपद्धति पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया।
मीडिया प्रबंधन
चौथे सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे ने मीडिया प्रबंधन के महत्व पर बात की। कहा कि वर्तमान समय में सकारात्मक संवाद और प्रभावी प्रस्तुति संगठन को मजबूत बनाने का माध्यम है। सौरभ ने सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। पंचम सत्र में साकेत सिंह सोनू व डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने व्यवहारिक प्रशिक्षण पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन, समन्वय और व्यवहार कुशलता की आवश्यकता बताई।
भाजपा का इतिहास और विकास यात्रा
सप्तम सत्र में भाजपा गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा का जिक्र करते हुए पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि और संघर्षों की जानकारी दी।
सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी
अष्टम सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। नवम सत्र में देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियों एवं नैरेटिव के विषय पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सजग रहने का संदेश दिया। दशम सत्र में हरिचरण कुशवाहा ने विचार परिवार के विस्तार एवं संगठन की वैचारिक एकजुटता पर चर्चा की। 11वें और अंतिम सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्त ने कहा कि संगठन की सफलता का आधार बूथ स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। संगठन में अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण ही कार्यकर्ता की पहचान है।
इस दौरान राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, उपेन्द्र तिवारी, आनन्द स्वरूप शुक्ल, संजय यादव, नारद राय, सुरेन्द्र सिंह, विनोद शंकर दूवे, बाल्मीकि त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव, शेषनाथ आचार्य, छट्ठू राम, जय प्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अमरजीत सिंह, संतलाल गुप्त मिठाईलाल आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने की।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


