ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रखी मंदिर की अधारशिला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रखी मंदिर की अधारशिला

इलाके के कठौड़ा गांव में सरयू नदी के किनारे शुक्रवार को श्रीकृष्ण धाम मंदिर की अधारशीला रखी गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भूमि पूजन किया। इस धार्मिक...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रखी मंदिर की अधारशिला
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 23 Oct 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाके के कठौड़ा गांव में सरयू नदी के किनारे शुक्रवार को श्रीकृष्ण धाम मंदिर की अधारशीला रखी गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भूमि पूजन किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में यजमान के रुप में मंत्री, सांसद व जनपद के भाजपा विधायक रहे। कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किये गये थे।

श्रीकृष्ण योगपीठ चैरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन मथुरा व मंदिर निर्माण समिति कठौड़ा की ओर से सरयू नदी के किनारे मंदिर शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्रोच्चार व राधे-राधे के जयघोष के साथ भूमिपूजन किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, वरिष्ठ यजमान राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल, सांसद रविन्दर कुशवाहा, बिल्थरारोड विधायक धनन्जय कनौजिया, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू रहे। मौजूद भीड़ राधे-कृष्ण का जयघोष लगाते रहे। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरयू नदी के किनारे इस पावन भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि इस जनपद खासकर सिकन्दरपुर इलाके के लोगों ने अच्छे कर्म व जप-तप किया होगा क्योंकि बरसाना व वृंदावन की धरती से कृष्ण-कहैंया खुद चलकर यहां आ रहे हैं। कहा कि यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा जिसमें विशाल मूर्ति की स्थापना की जायेगी। बोले भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उनके रास्तों पर चल रहे हैं। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि इस भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिये गर्व की बात है। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी एक-एक बात हम सभी को प्रेरणा देती है। हमारे समाज में मंदिरों का निर्माण उनकी प्रेरणा से होता है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि इस पावन धरती पर श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का निर्माण जनपद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिये गौरव की बात है। विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि सिकन्दरपुर में सरयू नदी के तट पर श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का निर्माण होना सुखद है। विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह ने अपने अपने उद्बोधन की शुरुआत कबीर दास की चौपाई से किया। उन्होंने कहा कि दो पाट के बीच रहने वाला वहीं बचता है जो खूंटी के पास रहता है। उन्होंने कहा कि इसलिये हम लोगों को खूंटी यानि भगवान की शरण में रहना चाहिये तथा उनके द्वारा बताये गये बातों का अनुसरण करना चाहिये। विधायक संजय यादव ने इस कार्यक्रम को सफलता पर इलाके के लोगों का आभार जताया। कहा कि भाजपा सरकार में हर क्षेत्र व तबके का विकास हो रहा है। सरयू तट पर श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का निर्माण होना हम सभी के लिये गर्व की बात है। कहा कि यह मंदिर केवल बलिया ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में ख्याति हासिल करेगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, केतकी सिंह, डॉ. रविन्द्र वर्मा, अंजनी यादव, ओमप्रकाश यादव, राहुल गुप्ता, मुक्तेश्वर वर्मा, आलोक त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, अविनाश राय, बबलू बहार, प्रयाग चौहान, विनीत पांडेय, रंजीत राय, डॉ. उमेश चौहान, गणेश सोनी, ओपी यादव, छोटक चौधरी, मनोज यादव आदि थे। अध्यक्षता श्रीकृष्ण योगपीठ चैरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन मथुरा के संस्थापक स्वामी प्रज्ञा जी महाराज व संचालनमंजय राय ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें