Balia News: सड़क दुर्घटना में पूर्व जिपं सदस्य और पति घायल
हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News: रामगढ़ के दुर्जनपुर निवासी BJP नेता मीरा देवी और उनके पति अयोध्या प्रसाद एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों लखनऊ से लौट रहे थे जब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उनका पुत्र रवि गुप्ता मदद के लिए पहुंचे।

Balia News: रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर (रामगढ़) निवासी भाजपा नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य 60 वर्षीय मीरा देवी तथा उनके पति 65 वर्षीय अयोध्या प्रसाद हिंद बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। दोनों का इलाज अकबरपुर जनपद के अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पति-पत्नी लखनऊ से इलाज कराकर कार से वापस लौट रहे थे। इसी बीच अकबरपुर के पास कार डिवाइडर से टकरा गयी तथा उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी जानकारी होते ही उनके पुत्र रवि गुप्ता अकबरपुर रवाना हो गये।


