ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासिर्फ एक संगठन नहीं, परिवार है भाजपा : सोनकर

सिर्फ एक संगठन नहीं, परिवार है भाजपा : सोनकर

भाजपा के बांसडीह मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को कालिन्दी उत्सव वाटिक में प्रारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा...

सिर्फ एक संगठन नहीं, परिवार है भाजपा : सोनकर
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 01 Nov 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के बांसडीह मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को कालिन्दी उत्सव वाटिक में प्रारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में नीलम सोनकर ने कहा कि भाजपा एक संगठन ही नहीं बल्कि परिवार है। इसकी सोच राष्ट्रवादी है। केन्द्र व प्रदेश की मौजूदा सरकार ने आम लोगों तक जिस तरीके से योजनाओं को पहुंचाया है, वह ऐतिहासिक है। कहा कि तीन तलाक, धारा 370, राम जन्मभूमि की समस्या का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे अदम्य साहस वाले व्यक्ति के ही बस की बात थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं व संगठन की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएं।

प्रशिक्षण शुरू होने से पहले मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा ने नीलम सोनकर को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान मंडल प्रभारी सुनीता श्रीवास्तवा, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, निखलेश पांडे, जवाहर सिंह, पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, गोपाल गुप्त, बलिराम साहनी, रणवीर सिंह, सिम्पी सिंह, सुमित रंजन रावत, मुनजी, राकेश प्रजापति, अखिलेश तिवारी आदि थे। संचालन शशिकांत सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें