ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियासड़क दुर्घटना में बाइक मिस्त्री की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक मिस्त्री की मौत

रसड़ा। हिन्दुस्तान संवाद सड़क दुर्घटना में रविवार की रात घायल बाइक मिस्त्री की इलाज...

सड़क दुर्घटना में बाइक मिस्त्री की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बलियाMon, 08 Mar 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रसड़ा। हिन्दुस्तान संवाद

सड़क दुर्घटना में रविवार की रात घायल बाइक मिस्त्री की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनियां गांव निवासी 24 वर्षीय शैलेंद्र राजभर उर्फ जुगुनू कस्बे से सटे छितौनी में बाइक वर्कशॉप पर काम करता था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से रसड़ा से गांव लौट रहा था। इसी बीच रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर के पास किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी। आसपास के लोगों ने घायल को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि खबर पाकर पहुंचे परिजन उसे मऊ लेकर चले गये। सोमवार की सुबह मऊ में इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गयी। मृतक की मां राजेश्वरी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें