ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाबिहार के युवक की बलिया में गोली मारकर हत्या, बीयर पीने के दौरान हुआ था विवाद

बिहार के युवक की बलिया में गोली मारकर हत्या, बीयर पीने के दौरान हुआ था विवाद

बैरिया/ शिवन टोला (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से...

बिहार के युवक की बलिया में गोली मारकर हत्या, बीयर पीने के दौरान हुआ था विवाद
हिन्दुस्तान टीम,बलियाFri, 01 Jan 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

बैरिया/ शिवन टोला (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से लगभग 200 मीटर पहले

चांददियर गांव में जाने वाली सड़क पर बीयर की दुकान के पास एक युवक की गुरुवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक बिहार के सारण जिले के एकमा गांव का रहने वाला था। सुनसान इलाके में हुई इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने ही पुलिस को दी। इसके बाद सीओ बैरिया राजेश तिवारी, एसएचओ संजय त्रिपाठी के साथ ही पुलिस पहुंच गयी। मोबाइल के जरिए शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ आये उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बिहार की ओर से चार-पांच की संख्या में युवक बीयर की दुकान पर आए थे। बीयर खरीदने के बाद दुकान से थोड़ा आगे जाकर सड़क किनारे बैठकर पीने लगे। इसी दौरान आपस में उनका विवाद हुआ। उसी में से किसी ने साथ आए सारण जिले के एकमा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र मनोज सिंह की हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ बैरिया राजेश तिवारी के अनुसार आसपास के लोगों ने ही फोन कर घटना की जानकारी दी। उनके अनुसार ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक खेत में पड़ा छटपटा रहा है। घायल ने ही बताया कि उसके साथ आए लोगों ने ही उसे गोली मारी है।

जब तक पुलिस पहुंचती, युवक की मौत हो चुकी थी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी के बाद रोजाना ही बड़ी संख्या में बिहार से युवक व लोग शराब पीने यूपी की सीमा में आते हैं। इसे लेकर यूपी-बिहार की सीमा पर आए दिन घटनाएं हो रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें