करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड

Feb 08, 2026 12:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को नई दिल्ली में बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्रामीण विद्यालय के बच्चों को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया। करिश्मा को उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट अंडर 19 की कोचिंग में भी सफलता मिली, जिससे उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते।

करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड

बलिया। जनपद के श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज (टीका देवरी नगपुरा) की व्यायाम शिक्षक करिश्मा वार्ष्णेय को नई दिल्ली में बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड से नवाजा गया। सेंट्रल जोन में स्कूली बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने का पुरस्कार उन्हें मिला। फिजिकल गेम्स फाउंडेशन आफ इंडिया के बैनर तले नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में देश के सभी जोन से बेहतर प्रदर्शन करने वाले फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल जोन के लिए 8वें डा. जीपी गौतम बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड बलिया में कार्यरत करिश्मा वार्ष्णेय को मिला। संस्थान के प्रमुखों सहित सांसद हर्ष मल्होत्रा ने पुरस्कार प्रदान किया।

करिश्मा ग्रामीण इलाके में स्थित इंटर कालेज में व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात हैं। करिश्मा ने अपने विद्यालय के ग्रामीण स्कूली बच्चों को तैयार कर न सिर्फ मंडल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। करिश्मा वार्ष्णेय को उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट अंडर 19 कोच की जिम्मेदारी मिली तो उसने उसी साल यूपी को गोल्ड मेडल और उसके अगले साल सिल्वर मेडल जिताया। करिश्मा वार्ष्णेय की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए उसे राजभवन से भी आमंत्रण मिला और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में करिश्मा वार्ष्णेय को सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।