नाम कटवाने को छह हजार लोगों ने किया आवेदन

Mar 08, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - एसआईआर: नाम जोड़ने के लिए भरा फार्म छह 0 5.65 लाख को जारी हुआ नोटिस, 5.57 लाख ने किया रिसीव 0 98.05 फीसदी जे चुके हैं जवाब, महज 35 नोटिस पेंडिंग बलिया

नाम कटवाने को छह हजार लोगों ने किया आवेदन

बलिया, संवाददाता। मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) में दावा आपत्ति के समय समाप्ति तक कुल एक लाख 64 हजार 606 मतदाताओं ने विभिन्न फार्म भरकर आवेदन किए हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक लाख 31 हजार 222 लोगों ने फार्म छह भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। इसी तरह छह हजार 936 लोगों ने फार्म सात भरकर नाम काटने का आवेदन दिया है, वहीं 26 हजार 440 लोगों ने फार्म आठ भरकर त्रुटि सुधार के लिए अपील किया है। छुटटी का दिन होने के बावजूद भी रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारी एसआईआर काम निपटाते नजर आए।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा-आपत्ति का समय निर्वाचन आयोग की ओर से छह फरवरी से बढ़ाकर छह मार्च निर्धारित किया गया था। आयोग की ओर से बढ़ाई गई अविध में अभियान के तहत बीएलओ एप पर एक लाख 22 हजार 694 आवेदन प्राप्त हुए , जबकि एनवीएसपी 37666, वीएचए पर 4054 तथा समीक्षा ऐप पर 15 आवेदन आए हैं। इसमें फार्म छह के एक लाख 31 हजार 221 आवेदन, फार्म सात नाम काटने के लिए छह जार 936 तथा नाम संशोधन, त्रुटि सुधार के लिए 26 हजार 440 आवेदन आए हैं। बताया कि जनपद के सभी सातों विधानसभा में पांच लाख 65 हजार 681 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसमें पांच लाख 57 हजार 465 मतदाताओं नोटिस रिसीव कर नियमानुसार प्रापत्र जमा कर चुके हैं। कहा कि जिले में एसआईआर प्रक्रिया 98.05 फीसदी पूर्ण हो चुका है। हालांकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मतदाता फार्म छह भरकर ऑनलाइन या बीएलओ के माध्यम से भेज सकते हैं। अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के समय उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जायेगा।यह है विधानसभावार फार्म का विवरण (छह जनवरी से छह मार्च 2026)विधानसभा फार्म छह फार्म सात फार्म आठबेल्थरारोड 22985 473 4140रसड़ा 18834 1661 3601सिकंदरपुर 14732 1088 3563फेफना 17441 527 3347बलिया नगर 25094 1455 5475बांसडीह 19045 614 3929बैरिया 13090 1118 2385

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।