Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBallia Student Union Elections Buzz Begins at Jananayak Chandrashekhar University
छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट, विवि ने अपलोड की नियमावली

छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट, विवि ने अपलोड की नियमावली

संक्षेप: Balia News - बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव की नियमावली वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके बाद कॉलेजों में चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने छात्रसंघ...

Sat, 30 Aug 2025 12:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को चुनाव नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। माना जा रहा है कि इसके बाद कालेजों की ओर से इस सम्बंध में तिथि भी जारी हो सकती है। दो दिन पहले पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों और छात्रनेताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। छात्रनेताओं ने महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए डीएम से हस्तक्षेप की मांग की थी। बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने इस सम्बंध में विश्वविद्यालय से बात कर पहल का भरोसा दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच, विवि ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सत्र 2025-26 में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए जननायक चंद्रशेखर विवि की चुनाव नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अग्रेतर कार्यवाही के लिए अपलोड की जा रही है। विवि प्रशासन के इस कदम के बाद कालेजों में छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है।