बलिया की वैभवी ने सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया की बेटी वैभवी सिंह ने लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उसके इस सफलता को देखते हुए राज्य चयन समिति ने उसे राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है। वैभवी ने अपने कोच और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की है।

बलिया की वैभवी ने सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

बलिया। लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया की बेटी वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वैभवी की इस स्वर्णिम सफलता को देखते हुए राज्य स्तरीय चयन समिति ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है। श्रीराम कालोनी निवासी और जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह बिंटू की बेटी वैभवी सिंह कोच अंबिका भारद्वाज और प्रशिक्षक उन्नति भारद्वाज की देखरेख में ब्रह्मस्थान (मऊ) में 11 वर्षीया वैभवी कराटे की बारीकियां सीख रही थी। लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 40 किलो वर्ग में सातवीं कक्षा की छात्रा वैभवी ने गोल्ड मेडल हासिल किया तो परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

पिता ने कहा कि बेटी शुरू से ही होनहार है। अब इसका लक्ष्य राष्ट्रीय पदक जीतना है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।