तीन गाड़ियों को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया को डायल 112 सेवा के लिए तीन और लग्जरी पीआरवी वाहन मिले हैं। अब तक जनपद में नए वाहनों की संख्या आठ हो गई है। एसपी ओमवीर सिंह ने वाहनों को रवाना करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य आमजन की सुरक्षा को मजबूत करना और तेजी से सहायता प्रदान करना है।

तीन गाड़ियों को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया। डायल 112 सेवा के लिए जनपद को तीन और लग्जरी पीआरवी वाहन मिले हैं। पिछले एक पखवारे के अंदर नये मिले वाहनों की संख्या आठ हो गयी है। सोमवार को पुलिस कार्यालय से एसपी ओमवीर सिंह ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य एवं तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए पीआरवी वाहनों को डॉयल 112 के बेड़ा में शामिल किया गया है। कहा कि सेवा, सुरक्षा, संवेदना के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए रखने में मदद मिलेगी।

वाहनों को दुबहड़, चितबड़ागांव और भीमपुरा थानों पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहनों की संख्या बढ़ने से रिस्पांस टाइम छह मिनट से घटकर और कम हो गया है। कहा कि नये वाहनों को उन थानों पर तैनात किया गया है जहां पर संख्या कम थी। इस मौके पर एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, सीओ सिटी उस्मान, आरआई रामबेलास, डॉयल 112 प्रभारी निशात जमां खां, एसआई एमटी लालजी सिंह व उमेश सिंह आदि थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।