महिला ने तीन भाइयों समेत पांच पर कराया मुकदमा

Mar 07, 2026 12:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में गड़वार पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तीन भाईयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसके पति को गांव में कुछ लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की भी पिटाई की गई और उनका मोबाइल व मोटरसाइकिल तोड़ दिया गया।

महिला ने तीन भाइयों समेत पांच पर कराया मुकदमा

बलिया। गड़वार पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर तीन भाईयों समेत पांच पर केस दर्ज किया है। लैला खातून पत्नी खुर्शीद आलम ग्राम, भागीपुर (तकिया) ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसके पति रतसर बाजार से घर आ रहे थे। इसी बीच गांव के पास पुलिया पर सगे भाई नौशाद, आजाद उर्फ राजू और इरशाद के अलावा असरफ इस्राफिल, जमील आदि ने घेर कर लाठी- डण्डे, हाकी, चाकू फाइटर, तलवार से जान मारने की नियत से वार कर दिया। इससे वे गम्भीर रुप से जख्मी हो गए तथा बेहोश होकर गिर गये थे। कुछ लोग के शोर करने पर पत्नी गयी तो उसे भी पीटा।

इलाज के लिए सीएचसी रतसर गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल और मोबाइल भी तोड़ दिये है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।