जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में सुखपुरा पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना गुरुवार को हुई, जब पीड़ित का भाई करनई जा रहा था। गांव के हमलावरों ने उसे घेरकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में शुक्रवार को सुखपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना गुरुवार की है। पीड़ित की बहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनका भाई किसी काम से करनई की ओर जा रहा था, इसबीच गैस एजेंसी और ईंट भट्ठे के बीच घात लगाकर बैठे गांव के ही हमलावरों ने मार पीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे की छानबीन के दौरान उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की टीम ने अकोल्हा- कुम्हैला मार्ग से ब्रह्माईन निवासी विपुल यादव को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।