मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आयुष हत्याकांड के पांच आरोपी
Balia News - बलिया। बेल्थरारोड नपं के यादव नगर निवासी राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड
बलिया। बेल्थरारोड नपं के यादव नगर निवासी राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल सभी बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 13 दिसम्बर की रात आयुष की उसके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गश्त के दौरान चैनपुर गांव के पास पुलिस से बदमाशों का सामना हो गया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग कर दिया।
जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से नितिश यादव उर्फ अभयरंजन पुत्र राजमंगल यादव निवासी ग्राम नवादा थाना भीमपुरा, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी विसुनपुर बलेसर थाना भीमपुरा, दीलीप यादव उर्फ राका पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम कटया थाना भीमपुरा, राहुल वर्मा पुत्र विन्धयाचल प्रसाद निवासी वार्ड नं. 5 बेल्थरारोड घायल हो गया। एएसपी के अनुसार उनका एक साथी आनन्द कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी डुमरी थाना रामपुर जनपद मऊ मौके से फरार हो गया जिसे बाद में पकड़ा गया। बदमाशों के कब्जे से लग्जरी कार, हत्या में प्रयुक्त बाइक, कट्टा-कारतूस बरामद हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




