त्यौहारों में किसी ने गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई
Balia News - बलिया में महाशिवरात्रि, रमजान, होली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया और सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी दी। अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बलिया। महाशिवरात्रि, रमजान, होली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी अधिकारी- कर्मचारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों के संभ्रांत लोग, डीजे संचालक तथा अन्य सदस्य रहे। अधिकारियों ने शासन एवं न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम-एसपी ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


