Balia News: वार्डों में हो रहा ऐंटी लार्वा का छिड़काव
Balia News: बलिया में नगर पालिका की टीम संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव कर रही है। सफाई नायक और सुपरवाइजर्स की देखरेख में सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। नगर पालिका ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है।

Balia News: बलिया। शहर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर नगर पालिका की टीम वार्डों में सफाई और छिड़काव को लेकर अलर्ट मोड में है। सफाई नायक और सुपरवाइजरों के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कर रही है। अभियान के साथ ही नगर पालिका टीम ने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फागिंग और नियमित एंटीलार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है।
इसके अलावा वार्डो में जलजमाव से बचने और कूलर का पानी समय से बदलने की अपील की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


