इलाज के साथ बीमारी भी बांट रहा जिला अस्पताल
Mar 03, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
Balia News - बलिया, संवाददाता। जिला अस्ताल केवल इलाज ही नहीं कर रहा बल्कि बीमारी भी
बलिया, संवाददाता। जिला अस्ताल केवल इलाज ही नहीं कर रहा बल्कि बीमारी भी बांट रहा है। हालांकि निरीक्षण और जांच करने के लिए आने वाले जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों का इस पर शायद नजर नहीं पड़ता है। हर माह लाखों रुपये सफाई के नाम पर खर्च के बावजूद अस्पताल का यह हाल है।
करीब 40 लाख लोगों की आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी कंधों पर ढोने वाले सदर अस्पताल में वैसे तो समस्यायों का अम्बार है। बाहरी दवाएं और जांच लिखना अस्पताल के डाक्टरों की दिनचर्य बन गयी है। हालांकि सबसे अहम साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। सूत्रों की मानें तो अस्पताल और परिसर की सफाई का जिम्मा अस्पताल प्रशासन की ओर से एक एजेंसी को दी गयी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कागजों में 31 सफाईकर्मियों को तैनात किया है। इसके बावजूद वार्डो और परिसर में पसरी गंदगी और खुली नालियां लोगों को स्वस्थ करने की बजाय बीमार बता रही है। बजबजा रही नालियों और परिसर में जगह-जगह पड़े मेडिकल कचरा केवल रोगियों-तीमारदारों ही नहीं बल्कि डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी परेशान कर रहा है। खास बात यह है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के आवास के आसपास भी कूड़ा-कचरा का ढेर लगा हुआ है। नये और पुराने अस्पताल भवन के पीछे भी जल जमाव और गंदगी का अम्बार है जिससे दुर्गंध आता है तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नये अस्पताल भवन में स्थित हड्डी वार्ड, बच्चा वार्ड और सर्जीकल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में सीएमएस डॉ. एसके यादव का कहना है कि प्राइम क्लीनिंग संस्था को अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी दी गयी है। एजेंसी को सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



