ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाबलिया : नकली तेल व दवा बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

बलिया : नकली तेल व दवा बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

गड़वार (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद पुलिस ने मंगलवार को नकली आंवला तेल व पुदीन हरा...

गड़वार (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद
 पुलिस ने मंगलवार को नकली आंवला तेल व पुदीन हरा...
1/ 2गड़वार (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद पुलिस ने मंगलवार को नकली आंवला तेल व पुदीन हरा...
गड़वार (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद
 पुलिस ने मंगलवार को नकली आंवला तेल व पुदीन हरा...
2/ 2गड़वार (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद पुलिस ने मंगलवार को नकली आंवला तेल व पुदीन हरा...
हिन्दुस्तान टीम,बलियाTue, 24 Nov 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गड़वार (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद

पुलिस ने मंगलवार को नकली आंवला तेल व पुदीन हरा बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कम्पनी के कर्मचारियों के साथ पुलिस ने भारी मात्रा में फर्जी सामान संग एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।

एक नामी कम्पनी के मुख्य जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों को फर्जी तरीके से आंवला तेल व पुदीन हरा बनाकर बेंचने की शिकायत की थी। पुलिस अफसरों के निर्देश पर मंगलवार को कम्पनी के कर्मचारियों के साथ एसआई लाल साहब गौतम इलाके के बभनौली निवासी रामप्रसाद राम के घर में छापेमारी किया। पुलिस को मौके पर एक नामी नंपनी के नाम का फर्जी रेपर लगा हुआ पुदीन हरा की 17 सौ शीशी भरी हुई। लगभग 10 हजार रैपर व डाबर आंवला तेल की पांच सौ शीशी व ढक्कन आदि सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अवैध तरीके से नकली समान तैयार कर बाजार में बेंचने का काम करने वाले रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित यह काम महींनो से कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चार माह पहले कम्पनी को हुई थी जानकारी

गड़वार। स्थानीय कस्बे से सटे बभनौली गांव में गड़वार-नगरा पर स्थित अपनी मकान में रामप्रसाद नकली तेल व पुदीन हरा का कई साल से निर्माण करता था। वह दोनों सामानों का खुद को होल सेलर बताते हुए उसकी सप्लाई जनपद के कई इलाकों के दुकानों पर करता था। उसके इस अवैध कारोबार की जानकारी उक्त कंपनी के कर्मचारियों को करीब चार माह पहले हुई। इसके बाद वह सुराग तलाशने में जुट गये। जानकारी पुख्ता करने के बाद कर्मचारियों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर नकली सामान संग आरोपित को पकड़ लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें