Balia News: बारिश ने उमस से दिलाई राहत, फसलों के लिए अमृत
Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला और

Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला और सुबह से कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का क्रम देर शाम तक जारी रहा, मौसम सुहावना होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। बरसात के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने तथा आम लोगों को आफिसों में पहुंचने के लिए छाता और रैनकोट पहकर आवागमन करते दिखे। बरसात बारिश के बाद शहर के कई मोहल्ले और सड़कों पर जलभराव हो गया। कीचड़-फिसलन से पैदल राहगीरों के साथ बाइक चालकों को परेशानी होती दिखी। उधर, बारिश के बाद किसान जोर-शोर से खरीफ की मुख्य फसल धान और मक्का के खेतों में उगे खर-पतवार की सफाई (सोहनी) करने में जुट गए हैं।
मौसम अनुकल होने से किसानों की चिंताएं कम हो गई है, उनमे खरीफ की फसल बेहतर होने की उम्मीद जगी। विशेषज्ञ किसानों को खेतों की सफाई करने की लगातार सलाह दे रहे हैं। इन सबके बीच आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन शहर के निचले मोहल्लों में पानी भर जाने के कारण लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। काजीपुरा, निहोरानगर, बेदुआ समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नालियों का पानी आम रास्ते पर फैल गया, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल गई। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा तब तक बरसात के बाद शहर के निचले मोहल्लों की परेशानी बढ़ती जायेगी। किसानों का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए इस समय की बारिश काफी लाभदायक है।


