बांस के सहारे लाइन गुजारने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Feb 18, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बलिया में विकास भवन सभागार में व्यापारी बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने शौचालयों की कमी और सड़क पर बाजार लगने की समस्या उठाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

बांस के सहारे लाइन गुजारने पर डीएम ने जताई नाराजगी

बलिया। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय व्यापारी बंधु की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया। बैठक में व्यापारियों ने महिला अस्पताल परिषद एवं चमन सिंह बाग रोड पर सुलभ शौचालय की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नगरपालिका को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण का कार्य इसी सप्ताह पूर्ण कराएं। व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने केवड़ा बाजार में सड़क पर ही बाजार लगने से पूरे दिन जाम की समस्या बताया तथा सुझाव दिया कि बाजार को बलेउर मंडी में स्थानांतरित कर दिया जाए।

इस पर डीएम ने एसडीएम बांसडीह एवं बीडीओ बांसडीह को व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वार्ड नंबर 10 में जगन्नाथ चौधरी की मूर्ति के दाहिनी ओर मार्ग पर बांस के सहारे विद्युत लाइन गुजरने की जानकारी दी गई। मंजय सिंह ने पारिखरा कुंज विहार कॉलोनी में भी बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन संचालित होने की शिकायत की। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तत्काल स्थायी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।