Balia News: सड़क पर जलजमाव और मलबा से परेशानी

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: नवानगर के नवरतनपुर से सिसोटार जाने वाले रिंगबंधा मार्ग पर लीलकर गांव के पास गड्ढे और मलबा राहगीरों के लिए समस्या बन गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क की बदहाली के लिए लोक निर्माण विभाग से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने सुधार की मांग की है।

Balia News: सड़क पर जलजमाव और मलबा से परेशानी

Balia News: नवानगर। क्षेत्र के नवरतनपुर से सिसोटार जाने वाले रिंगबंधा मार्ग पर लीलकर गांव के पास सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया है, जो विकास और बेहतर सड़क व्यवस्था के दावों की पोल खोल रहा है। यही नहीं बीच सड़क पर ईंट और मलबे का ढेर राहगीरों के लिए परेशानी के साथ हादसे का कारण बन रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग लम्बे समय से बदहाल है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है।

इससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले सड़क के बीच में ईंट के टुकड़े और मलबा डालकर छोड़ दिया गया। मलबा अब आवागमन में बाधक बन गया है। क्षेत्रीय लोगों ने इस सड़क की समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने, मलबा तत्काल हटाने और पूरे मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: सड़क पर जलजमाव और मलबा से परेशानी