Awareness Program on Women s Helpline 1076 Held in Sikanderpur महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबर की जानकारी, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsAwareness Program on Women s Helpline 1076 Held in Sikanderpur

महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

Balia News - सिकंदरपुर में रविवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला और होमगार्ड सुमन देवी ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी भी संकट...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 7 Sep 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

सिकंदरपुर। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला एवं होमगार्ड सुमन देवी ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1076 की कार्यप्रणाली, महत्व और इससे जुड़े नियमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच 1076 पर कॉल कर सकती हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहती है और तुरंत शिकायत दर्ज कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।