ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियापर्यटन के रूप में विकसित होगा अवधूतेश्वर मंदिर

पर्यटन के रूप में विकसित होगा अवधूतेश्वर मंदिर

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने इब्राहिमपट्टी में अपने सहयोगियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा निर्मित अवधूतेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि पर्यटन के...

पर्यटन के रूप में विकसित होगा अवधूतेश्वर मंदिर
हिन्दुस्तान टीम,बलियाTue, 22 Oct 2019 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने इब्राहिमपट्टी में अपने सहयोगियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा निर्मित अवधूतेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय क्षितिज पर अवधूतेश्वर महादेव मंदिर को पहचान दिलाने का जो सपना बाबा ने देखा था, उसके लिए मिलकर प्रयास करना है।

इब्राहिमपट्टी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्मस्थान है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। इसी क्रम में अवधूतेश्वर महादेव मंदिर के भी कायाकल्प की योजना है। इस मंदिर का दर्शन करने कई जिलों से श्रद्धालु आ रहे हैं। इसका निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री ने ही कराया था। मंदिर का निर्माण दक्षिण भारतीय शैली में करवाया गया है। इसका आकर्षक गेट व जलाशय काफी आकर्षक है। इसे नया लुक देने की तैयारी है। एमएलसी ने कहा कि इसके लिए सरकार व पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे। कहा कि इस मंदिर परिसर के विकास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जिले को भी नयी पहचान मिलेगी। इस दौरान मनोज सिंह, पिकू सिंह, अमित सिंह बघेल, विनोद सिंह, विवेक सिंह, बिन्नू सिंह, सचिन सिंह, सुरेन्द्र कन्नौजिया, करण सरावगी, अजय सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें