नपं के पूर्व चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार मधुर के पुत्र

नपं के पूर्व चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर

बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार मधुर के पुत्र 35 वर्षीय अमित कुमार पर कुछ अराजकतत्वों ने गुरुवार की देर रात जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें पीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घायल अमित के अनुसार, वह वह कैरम खेल कर लौट रहे थे। इसी दौरान गोकुल फास्ट फूड तिराहे पर पहले से घात लगाए बैठे 10-12 हमलावरों में उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पिस्तौल के बट से प्रहार किया।

इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल अमित को तत्काल पीएचसी ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाबू सुखा, आर्यन सिंह और चांद मियां के साथ ही 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।उधर, घटना की निंदा करते हुए व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले 13 दिसंबर 2025 को भी बदमाशों ने नगर में आयुष यादव को घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसे लेकर नगर के लोगों में दहशत है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।