Balia News: प्रधान, पति और देवरों समेत पांच पर मारपीट का केस
Balia News: 0 रास्ते पर मोबिल गिराने को लेकर सोमवार की रात विवाद महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उसके

Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। रास्ते पर मोबिल गिराने को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उसके पति, देवरों समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाके के मैरीटार गांव में रास्ते पर मोबिल गिरा हुआ था। इस दौरान वहां से रात करीब 10 बजे गुजरते समय शिवशंकर राजभर का पुत्र बबलू फिसलकर गिर गया। इसके बाद युवक के परिजन प्रधान के परिवार पर रास्ते पर मोबिल गिराने का आरोप लगाते हुए शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने हमला कर दिया।
इस घटना में शिवशंकर की पत्नी सुगंती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शिवशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रास्ता का पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते प्रधान के परिवार के लोगों ने जानबुझकर रास्ते पर मोबिल गिरा दिया था। पुलिस ने शिवशंकर की तहरीर पर मंगलवार को प्रधान सुनीता देवी, उसके पति बंसत, देवर दीपक और दिनेश तथा शांति देवी पत्नी शिवचरन राजभर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।


