वाहनों में तोड़फोड़, सात पर एफआईआर

Apr 05, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - बांसडीह के छोटकी सेरिया निवासी अशोक सिंह ने गांव के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके डेरा पर खड़े ट्रैक्टर और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहनों में तोड़फोड़, सात पर एफआईआर

बांसडीह। क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी अशोक सिंह ने गांव के अक्षय सिंह, अजीत, राजेश, अवधेश, भारत भूषण, मजिंद्र और सत्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घर से करीब सौ मीटर दूर डेरा पर ट्रैक्टर, बाइक आदि वाहन खड़े थे। इसी बीच पहुंचे आरोपियों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।