ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाखरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों का चक्का जाम

खरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों का चक्का जाम

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मुड़ेरा स्थित क्रय केंद्र पर आश्वासन के बाद भी गेहूं की खरीद नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने शनिवार को...

खरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों का चक्का जाम
हिन्दुस्तान टीम,बलियाSun, 20 Jun 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मुड़ेरा स्थित क्रय केंद्र पर आश्वासन के बाद भी गेहूं की खरीद नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने शनिवार को सुबह 11 बजे सपा नेता मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में रसड़ा-तिरहीपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार शैलेश कुमार ने अधिकारियों से बात कर किसानों को कृषि मंडी रसड़ा व डेहरी क्रय केंद्र पर उनके गेहूं की खरीद अतिरिक्त कांटा के माध्यम से कराने का भरोसा दिया। हालांकि किसान मुड़ेरा केंद्र पर ही खरीद शुरू करने की मांग पर अडिग रहे। नायब तहसीलदार व एसआई चंद्रशेखर सिंह के काफी समझाने के बाद किसानों ने सड़क जाम शाम करीब पांच बजे समाप्त किया।

गेहूं क्रय केंद्र मुड़ेरा पर खरीद बंद होने से आक्रोशित किसानों ने 17 जून को भी खरीद चालू करने की मांग को लेकर चार घंटे सड़क जाम किया था। उस समय तहसीलदार प्रभात सिंह ने अगले दिन से यहीं पर खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी खरीद नहीं शुरू हुई तो किसानों ने शनिवार को दोबारा चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सर्वेश सिंह, मुकेश वर्मा, अंकित सिंह, विनोद यादव, संदीप वर्मा, धनंजय सिंह, मंटू बाबा आदि थे।

सरकार द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद की तिथि 22 जून तक कर दिये जाने से तहसील क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले दो दिनों में सोनबरसा, रानीगंज व लालगंज गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से दो हजार कुंतल से अधिक गेहूं की खरीदारी हुई है। एमआई प्रदीप जायसवाल ने बताया कि बरसात के बावजूद किसानों के गेहूं की खरीद हो रही है। जो किसान किन्हीं कारणों से अपना गेहूं नहीं बेच सके हैं वे अब सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें