मिले सरकारी कर्मचारी का दर्जा, मोबाइल और रिचार्ज भत्ता

Jan 30, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

Balia News - बलिया, संवाददाता। अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ

मिले सरकारी कर्मचारी का दर्जा, मोबाइल और रिचार्ज भत्ता

बलिया, संवाददाता। अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जनपद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता व सवेतन मेडिकल अवकाश का लाभ देने, प्रदेश में भी रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने तथा कोरोना काल से अबतक सेवानिवृत्त सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन व ग्रेच्युटी देने, आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका तथा सहायिका से कार्यकर्ता पद पर योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर नियमित व समयबद्ध पदोन्नति देने व इसमें आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने की मांग की।

संघ ने पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता के फाइव-जी मोबाइल खरीद के लिए कम से कम 20 हजार तथा प्रतिमाह 2500 का रिचार्ज व डाटा भत्ता देने अन्यथा 2026 से पोषण ट्रैकर व सभी ऑनलाइन कार्य बंद करने, 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि को नियमित मानदेय में शामिल करने, किराया के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का किराया बाजार भाव से भवन स्वामी के खाते में भुगतान करने, सभी केन्द्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बीएलओ समेत अन्य विभागों के कार्य जबरन न थोपे जाने आदि की मांग की। चेताया कि सात मार्च तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आठ मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जेपी सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, राजेश रावत, विनोद मिश्र, जितेन्द्र कुमार, अशोक लाल श्रीवास्तव, दिनेश प्रजापति, विजय वर्मा, रूपेश शर्मा, मानकी, छाया गुप्ता, रिंकू सिंह, निर्मला गुप्ता, पूनम उपाध्याय, सरोज, संजू यादव, किरन यादव, बबिता, शिवकुमारी, विमला ठाकुर आदि थीं। संचालन साधना त्रिपाठी ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;