Balia News: शिव विवाह का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

Balia News: फेफना के निघरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। तीसरे दिन वाचिका साधना शास्त्री ने शिव और पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को धर्म और उत्तरदायित्व का संदेश दिया। यज्ञ में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी चादर आ रही है, जो भक्ति में लीन हैं।

Balia News: शिव विवाह का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रद्धालु

Balia News: फेफना। क्षेत्र के निघरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर (शिवाला) परिसर में चल रहे नौ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार की शाम वाचिका साधना शास्त्री ने शिव विवाह प्रसंग का वर्णन सुनाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से सुनाते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शिव विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु विभोर हो गए। महायज्ञ में आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और कथा प्रवचन से पूरे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

सोमवार को सुबह आनंद महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक और पूजन श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ किया। यज्ञ स्थल पर सुबह-शाम विधि-विधान से पूजन-अर्चन से पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलियाBalia News: शिव विवाह का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रद्धालु