ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियाबलिया: अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, एक पर केस

बलिया: अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, एक पर केस

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। किसी प्रकार उनके चंगुल से बचकर निकली पीड़ित लड़की ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया।...

बलिया: अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, एक पर केस
रेवती( बलिया)। हिन्दुस्तान संवादThu, 15 Mar 2018 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। किसी प्रकार उनके चंगुल से बचकर निकली पीड़ित लड़की ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात घर में सो रही करीब 15 वर्षीय किशोरी को तीन युवक अपहरण कर ले गये। मुंह बंद कर गांव से कुछ दूर ले जाने के बाद युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे बाद घर लौटी किशोरी ने परिजनों से आपबीती सुनायी। 

बुधवार की सुबह पीड़ित बेटी के साथ थाने पहुंचे पिता ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद एसओ सुरेश सिंह ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। हालांकि पीड़िता के पिता की ओर से एक नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी लेकिन पुलिस लीपापोती में जुट गयी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की बजाय पुलिस ने मामले की जांच करने का भरोसा देकर पीड़िता व उसके परिजनों को वापस लौटा दिया। गुरुवार को पुलिस ने जांच के आधार पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने सिर्फ एक के खिलाफ ही केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें